अनूपशहर में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन, दर्जनों योजनाओं की दी गई जानकारी 

अनूपशहर

अनूपशहर प्रदेश एवं केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अनूपशहर विकास खंड परिसर में ‘सरकार आपके द्वार’ जनकल्याण एवं जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अनूपशहर प्रदेश एवं केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अनूपशहर विकास खंड परिसर में ‘सरकार आपके द्वार’ जनकल्याण एवं जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुँचाना और पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना था।

 

योजनाओं पर हुई चर्चा

शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड, वृद्धा/विधवा पेंशन योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम, किसान कल्याण योजनाओं सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की भी जानकारी दी।

 

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। भाजपा ब्लॉक प्रमुख अनुपशहर अतुल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे शिविरों से पारदर्शिता बढ़ती है और जनता को भटकना नहीं पड़ता।

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया। कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में अतुल कुमार सिंह ने अधिकारियों से अपील की कि शिविर में चिन्हित पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.