लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी थाना पढ़ुआ क्षेत्र में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मुकदमा दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी थाना पढ़ुआ क्षेत्र में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम छीटन पुरवा (थाना निघासन) निवासी रुचि मौर्य पुत्री जगीदत्त की शादी 2 मार्च 2023 को ग्राम मोहबतिया बेहर निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज देने के बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पति अजय, सास सीता देवी, ससुर सीताराम और देवर प्रांजल द्वारा पीड़िता को प्रताड़ित और मारपीट की जाती थी।

बीती 12 जून को ससुरालियों ने मारपीट कर महिला के जेवर छीन लिए। सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित पुण्डिर ने मु.अ.सं. 0333/2026 के तहत बीएनएस (BNS) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।













