बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगौता मंडल के ग्राम करकोडा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, बुलंदशहर डॉ. अंतुल तेवतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगौता मंडल के ग्राम करकोडा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, बुलंदशहर डॉ. अंतुल तेवतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

डॉ. तेवतिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका केवल मार्गदर्शन तक सीमित नहीं, बल्कि यह विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का मजबूत आधार है।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर संवाद से ही आमजन को योजनाओं का लाभ मिल पाता है। डॉ. अंतुल तेवतिया ने सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, इसके लिए प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से गांव में सकारात्मक ऊर्जा और विकास की नई दिशा मिलती है।
बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/NkeM1QZCd5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













