महराजगंज
महराजगंज 13 जजून उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” शनिवार को जनपद महराजगंज पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 13 जजून उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” शनिवार को जनपद महराजगंज पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने विशेष रूप से आयुष क्षेत्र में हुए विकास, आयुर्वेद और योग के बढ़ते वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला।
अंतिम पायदान तक विकास का लक्ष्य
मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए।
ये रहे उपस्थित इस अवसर पर जिला संवाददाता अरुण पटेल सहित जनपद के प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/NkeM1QZCd5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













