बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे 14 महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य यूटीलिटी शिफ्टिंग और वृक्ष पातन न होने से रुका हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे 14 महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य यूटीलिटी शिफ्टिंग और वृक्ष पातन न होने से रुका हुआ है। इसको लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, वन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सड़कों के बीच आ रहे बिजली के पोल और पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग व विद्युत विभाग को समय-समय पर धनराशि दी जा चुकी है। साथ ही पर्यावरण पोर्टल पर प्रस्ताव अपलोड करने की जानकारी भी मार्गवार उपलब्ध करा दी गई है।
जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वन विभाग और विद्युत विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बाधाएं 15 दिन में दूर की जाएं।
डीएम ने 15 दिन बाद फिर से समीक्षा बैठक करने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यों की प्रगति परखी जा सके।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026












