महराजगंज: कोठीभार में नहर के रेगुलेटर से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोठीभार

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरवा दिगम्बर में आज बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरवा दिगम्बर में आज बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 30 वर्षीय युवक का शव नहर के रेगुलेटर पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की बरवा दिगम्बर गांव निवासी अनिल साहनी (30) पुत्र ढोढई का शव आज सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास से गुजरने वाली नहर के रेगुलेटर पर कपड़े के फंदे से लटका हुआ देखा। सुबह करीब 6 बजे इस खौफनाक मंजर की जानकारी तत्काल कोठीभार थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुँची। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला अज्ञात कारणों से की गई खुदकुशी का लग रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मातम का माहौल

इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अनिल अपने पीछे पत्नी बबिता (28) और दो मासूम बेटों—आदित्य (9 वर्ष) व देव (7 वर्ष) को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घर के कमाऊ सदस्य की इस तरह मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक की लहर है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस की विधिक कार्रवाई: घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोठीभार थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.