औरैया: भाजपा सरकार में गरीबों की खुशहाली और नारी शक्ति का बढ़ा मान-सम्मान: रिया शाक्य

सहार

औरैया जनपद के ब्लॉक सभागार सहार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के ब्लॉक सभागार सहार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रिया शाक्य ने प्रतिभाग कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री रिया शाक्य ने सरकार की प्राथमिकताओं और देश के बदलते परिदृश्य को रेखांकित करते हुए कहा:

गरीबों की खुशहाली, युवाओं का मान, नारी शक्ति का बढ़ा है अब सम्मान।
डिजिटल क्रांति और गगनचुंबी उड़ान, ‘आत्मनिर्भर’ हुआ मेरा नया हिंदुस्तान।।

उन्होंने कहा कि इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए आज देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब को मुख्यधारा से जोड़ा गया है और नारी शक्ति के मान-सम्मान व स्वावलंबन के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई का मिला मार्गदर्शन

इस प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद (MLC) सलिल विश्नोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों को उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान

सम्मेलन के समापन पर वरिष्ठ नेत्री रिया शाक्य ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता और देशवासी आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत’ के विराट संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने देश को फिर से विश्व पटल पर प्रथम स्थान पर स्थापित करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.