सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा की पहचान : सांसद डॉ भोला सिंह

बुलंदशहर

बुलंदशहर शिकारपुर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक शिकारपुर में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर शिकारपुर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक शिकारपुर में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह ने सहभागिता कर नागरिकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शिकारपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ भोला सिंह, चेयरपर्सन राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ भोला सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, मुद्रा योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इनसे करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्के मकान, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को गैस कनेक्शन, जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है तथा देश आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस, राजस्व तथा ग्राम पंचायत से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

अहमदगढ़ मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग ने उपस्थित लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने की अपील की। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिकारपुर विकास गर्ग, सांसद प्रतिनिधि विपिन बंसल, प्रभात उर्फ टिकलू शर्मा, बीडीओ शिकारपुर जसवंत सिंह, एडीओ पंचायत शेरपाल सिंह, नृपेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी राजबहादुर सिंह, सेक्रेटरी देवेंद्र कुमार, सेक्रेटरी सुनील कुमार, सीएचसी प्रभारी शिकारपुर शशि शेखर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमन कुमार गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर नरेंद्रपाल सिंह, विरेन्द्र कुमार गर्ग, सभासद रंजीत सैनी, गौतम सूर्यवंशी, पिन्टू चौधरी, सुरेश अजनारा, अमित सैनी, नत्थी सिंह पूर्व प्रधान करीरा, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान कपिल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विकास ठाकुर बोहिच, प्रशान्त विश्वास, सुभाष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.