सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर खेसरहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर खेसरहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश व एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ बांसी शुबेन्दु सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत यह निरोधात्मक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी महुआ, चन्दापुर, पेड़ारी बुजुर्ग और बनुहिया बुजुर्ग गांवों के निवासी हैं। इनमें महुआ गांव से शैलेंद्र, पिंकू, सुभावती, शीलू, हरहंगी, बुद्धिराम, सत्येंद्र, सुरेंद्र, सुमन व उषा; चन्दापुर से दिलीप, उमेश, धर्मेंद्र व राजू; पेड़ारी बुजुर्ग से पवन व दुर्गेश तथा बनुहिया बुजुर्ग से राहुल व निखिल शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, उपेन्द्र कुमार राव, श्याम मोहन त्रिपाठी, मोहन सिंह, अंगद प्रेमी और महिला कांस्टेबल नेहा तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













