बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा, जनकल्याण और जनसुरक्षा को समर्पित नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा, जनकल्याण और जनसुरक्षा को समर्पित नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
बुलंदशहर विधायक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्राम रैना स्थित सिद्धपीठ बाबा छोटे नाथ कुटी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। हवन के दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख तक, हर कदम पर देश को नई पहचान मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
हवन-पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और देशवासियों का उनमें अटूट विश्वास है।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026












