गर्मी में गौवंश की देखभाल को लेकर सख्त, एसडीएम ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के एस डी एम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव बंचावली स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के एस डी एम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव बंचावली स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 122 गायें मौजूद पाई गईं। एसडीएम ने मौके पर मौजूद केयरटेकर से गौवंश के रखरखाव, चारा-पानी और चिकित्सा व्यवस्था की पूरी जानकारी ली।

एसडीएम ने गर्मी को देखते हुए विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी गायों को दिन में छांवदार स्थान पर रखा जाए और समय-समय पर साफ ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। हरे चारे की आपूर्ति नियमित हो, इसमें किसी तरह की कमी न आने दी जाए। गौशाला परिसर की साफ-सफाई पर भी कड़ाई से ध्यान देने के आदेश दिए गए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई पशु बीमार पाया जाए तो तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया जाए। बीमारी की सूचना समय पर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि गौवंश की देखभाल में लापरवाही मिलने पर संबंधित केयरटेकर और समिति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला में पानी की टंकियों, चारा भंडारण और छाया की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार गौशालाओं की मॉनिटरिंग करेगा ताकि गर्मी में एक भी गौवंश को तकलीफ न हो।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.