सहारनपुर
सहारनपुर जनपद में मंगलवार को ऑनर किलिंग सम्मान के नाम पर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में मंगलवार को ऑनर किलिंग सम्मान के नाम पर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ अपनी पत्नी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दिलाने आए 24 वर्षीय युवक की उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक ने करीब चार महीने पहले अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। इस अंतर्जातीय विवाह से युवती के परिजन बेहद नाराज थे और रंजिश पाले हुए थे। मंगलवार को जब युवक अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र पर लेकर आया था, तभी घात लगाए बैठे साले और मामा ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और मामले की सघन जांच की जा रही है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













