सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौलिया मयशिवदासपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौलिया मयशिवदासपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर इतने ऊपर चढ़ा देख स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
युवक की पहचान बनकटी गांव के निवासी जिप्पी तिवारी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और विद्युत विभाग को दी।
सूचना मिलते ही इटवा थाना पुलिस और बिजली विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर लाइन की आपूर्ति बंद करा दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ग्रामीणों की मदद से युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













