बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने सोमवार को चोला खाद समिति पर औचक छापेमारी की। इस औचक निरीक्षण के दौरान समिति पर भारी अव्यवस्थाएं और खामियां देखने को मिलीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने सोमवार को चोला खाद समिति पर औचक छापेमारी की। इस औचक निरीक्षण के दौरान समिति पर भारी अव्यवस्थाएं और खामियां देखने को मिलीं। जांच के समय मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इसके अलावा, जब ई-पॉस मशीन की जांच की गई, तो मशीन में दर्ज डेटा और वहां वास्तव में उपलब्ध खाद के स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। इस गंभीर गड़बड़ी को देखते हुए एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए समिति प्रबंधन से तत्काल लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर समिति के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम ने किसानों से संवाद करते हुए अपील की कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या या कालाबाजारी होने पर वे सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने शिकायत मिलने पर तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













