गुलावठी में इंद्रदेव को मनाने के लिए ग्रामीणों ने किया पूजा-पाठ, खाकी बाबा धाम पर विशाल भंडारा आयोजित

बुलंदशहर

बुलंदशहर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर स्थित श्रीमद खाकी बाबा धाम प्रांगण में मंगलवार को ग्रामीणों ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए विधिवत पूजा-पाठ का आयोजन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर स्थित श्रीमद खाकी बाबा धाम प्रांगण में मंगलवार को ग्रामीणों ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए विधिवत पूजा-पाठ का आयोजन किया। ज्येष्ठ मास की तपिश से बेहाल ग्रामीणों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष प्रार्थना की और उसके बाद समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ग्रामीण लविश और रनवीर प्रधान ने बताया कि बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। देश में अमन, सुख-शांति और बारिश की कामना के लिए यह आयोजन किया गया।

इस दौरान अजय धनकड़ ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए कहा कि गर्मी के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लगातार पानी पीते रहें। इस मौके पर ओमपाल मोदी, संदीप मोदी, कपिल धनकड़, नरेंद्र उर्फ नंदू, सुनील, विपिन शर्मा और गोलू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.