हापुड़
हापुड़ यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज केंद्र पर चेकिंग में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज केंद्र पर चेकिंग में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां अमरोहा निवासी एक अभ्यर्थी सचिन अपने प्राइवेट पार्ट में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। इस घोर लापरवाही पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में कड़ी सुरक्षा और मेटल डिटेक्टर से जांच का दावा किया जा रहा था। इसी बीच, प्रश्नपत्र मिलते ही आरोपी अभ्यर्थी शौचालय गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। शक होने पर केंद्र स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने उसे रंगे हाथों गूगल पर उत्तर खोजते हुए पकड़ लिया।
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया गया है। वहीं, एसपी ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा प्रेमचंद व इरफान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल नरेंद्र पाल व नीतू तोमर, और सिपाही अजय व प्रवीन को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













