हापुड़
हापुड़ दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर घोड़ा गाड़ी से टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर घोड़ा गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही कार थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक सामने आई घोड़ा गाड़ी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













