हापुड़
हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बछलोता फ्लाईओवर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से अनियंत्रित होकर जा टकराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवक मोटरसाइकिल द्वारा गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। बछलोता फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लूल-लहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान दीपांशु (28) पुत्र मांगे, निवासी ग्राम मिश्रीपुर (गढ़मुक्तेश्वर) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













