हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार तरीके से घुस गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रही थी। जैसे ही बाइक बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर वहां खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.