महराजगंज
महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतखण्ड पकड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतखण्ड पकड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, भारतखण्ड पकड़ी गांव के निवासी हिदायत अली (60) पुत्र स्वर्गीय आशिक दिवान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को जब वे घर के बाहर निकले, तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, घटना के बाद गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण बनी हुई है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













