महराजगंज: निचलौल की नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहुआर चौकी इलाके में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहुआर चौकी इलाके में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना आज दिनांक 09 जून की सुबह की है।

पुलिस के अनुसार, बहुआर चौकी क्षेत्र के 13×4 पुल के पास नहर में एक शव तैरता हुआ देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहुआर चौकी प्रभारी व उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.