बुलंदशहर: देसी शराब से भरे कंटेनर के पलटने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में देसी शराब से भरे कंटेनर के पलट जाने से एक दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में देसी शराब से भरे कंटेनर के पलट जाने से एक दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जाट चौक के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जा रहा देसी शराब से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान पैदल अपने घर से दुकान जा रहे कन्हैया पुत्र गिरधारी, निवासी एसडीएम कोर्ट क्षेत्र, कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कन्हैया को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर ओवरलोड और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलटा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कंटेनर में ले जाई जा रही देसी शराब के दस्तावेज पूरे थे या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.