राजघाट के स्वर्ण आश्रम में निकला विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

बलंदशहर

बलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट स्थित स्वर्ण आश्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब आश्रम परिसर में एक विशालकाय अजगर देखा गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट स्थित स्वर्ण आश्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब आश्रम परिसर में एक विशालकाय अजगर देखा गया। अजगर के अचानक निकलने से वहां मौजूद सेवादारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आश्रम के बाबा ने सूझबूझ दिखाई और अजगर को बहला-फुसलाकर एक कमरे में बंद कर दिया ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना वन विभाग के रेंजर मोहित चौधरी को दी गई।

सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम आश्रम पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद कमरे में बंद विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद किया। अजगर के पकड़े जाने के बाद आश्रम के साधु-संतों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस सफल रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा गांव के रवि गोयल और अरविंद शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। वन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू किए गए अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.