नलखेड़ा में रक्तदान महादान मित्र मंडल की बैठक: 20 सितंबर को लगेगा विशाल शिविर, जय भगवान सिंह बने सचिव

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के नलखेड़ा आगर मालवा रक्तदान महादान मित्र मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के संरक्षक जगदीश चंद्र बेगाना के निर्देशानुसार और संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के नलखेड़ा आगर मालवा रक्तदान महादान मित्र मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के संरक्षक जगदीश चंद्र बेगाना के निर्देशानुसार और संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 सितंबर को नलखेड़ा में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में संस्था का इसी माह विधिवत पंजीकरण रजिस्ट्रेशन कराने का फैसला भी लिया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा और रक्तदान मुहिम के लिए समर्पित, ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रक्तवीर जय भगवान सिंह को उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए संस्था का नया सचिव नियुक्त किया गया। इस घोषणा पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह दसलानिया, गोविंद सिंह राजपूत, जगदीश मोदी, शमशाद रंगीला, सुनील सूर्यवंशी, महेश गौड़, धनरूप कुंभकार, मनोज गायरी और दयाराम सहित कई रक्तवीर उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.