बिजनौर
बिजनौर उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के तहत सोमवार शाम पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शेरकोट क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों की $41.52$ लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के तहत सोमवार शाम पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शेरकोट क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों की $41.52$ लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर मुहल्ला हकीमान और मम्नवरपुर सैद में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर की गई।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दायरे में आए आरोपियों में गोकशी मामले के फरार आरोपी सलीम (मुहल्ला हकीमान) और उसके साथी भूरा उर्फ समीर, मकसूद व शाहरुख (गांव मम्नवरपुर सैद) शामिल हैं।
तहसीलदार धनराज कुमार और सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले सलीम की एक आवासीय भूमि, मकान और पुरानी कार जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत $15,65,422$ रुपये है।इसके बाद टीम ने मम्नवरपुर सैद पहुंचकर मकसूद की $7,03,386$ रुपये की संपत्ति समेत अन्य आरोपियों की भी लाखों की संपत्ति कुर्क कर वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई ‘उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम’ के तहत की गई है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













