महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगियाबारी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एकसडवा ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगियाबारी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एकसडवा ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक, जिसकी पहचान अश्वनी के रूप में हुई है, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोल्हुई थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश और जांच में जुट गई है।
बिजनौर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूबे, एक की मौत, चार को जांबाज युवक ने बचायाhttps://t.co/WZh5EzCbJU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













