महराजगंज
महराजगंज: जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पिछले काफी समय से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी अभियुक्त रफीक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्तान मेडिकल एजेंसी का संचालक है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त रफीक अंसारी 27 वर्ष, पुत्र महमूद अंसारी, निवासी लोहसी थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर है। वह परतावल के महदेवा चौराहे थाना श्यामदेउरवा पर स्थित ‘हिन्दुस्तान मेडिकल एजेंसी’ का संचालक है। आरोपी ठूठीबारी थाने में दर्ज मु0अ0सं0 66/26 धारा 8/22/23/29 NDPS ACT के मामले में बीती 14 मई से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, ठूठीबारी थाने के कुशल नेतृत्व में उप-निरीक्षक उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल दिलीप यादव और कांस्टेबल अवनीश यादव की टीम का गठन किया गया था। रविवार 7 जून की रात , मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परतावल श्यामदेउरवा क्षेत्र से घेराबंदी कर रफीक अंसारी को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की। ठूठीबारी थाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













