बुलंदशहर
बुलंदशहर पुलिस ने जनपदीय अभियान चलाकर मई माह में गुम और खोए हुए 140 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पुलिस ने जनपदीय अभियान चलाकर मई माह में गुम और खोए हुए 140 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
भारत सरकार द्वारा गुम या चोरी हुए मोबाइलों की रिकवरी के लिए CEIR यानी Central Equipment Identity Register ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। इसी पोर्टल के माध्यम से बुलंदशहर पुलिस ने शिकायतें प्राप्त कर कार्रवाई की।
मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।
थानावार बरामदगी का विवरण
सबसे अधिक 23 मोबाइल कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से और 21 मोबाइल खुर्जा नगर थाना क्षेत्र से बरामद हुए। शिकारपुर से 11, जहांगीराबाद से 08, औरंगाबाद, अनूपशहर और अन्य कई थानों से भी मोबाइल बरामद किए गए। कुल 27 थानों ने मिलकर 140 मोबाइल बरामद किए।
मोबाइल पाकर लोगों ने बुलंदशहर पुलिस का आभार जताया। आम जनता ने भी इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की है।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















