महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़री खुर्द गांव के पास स्थित नहर में रविवार शाम करीब 4:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़री खुर्द गांव के पास स्थित नहर में रविवार शाम करीब 4:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में शव को उतराता देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू
सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों और ग्रामीण इलाकों में पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान न हो पाने के कारण पुलिस के सामने मृतक का पता लगाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
थाना प्रभारी का बयान
इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026














