बुलंदशहर: श्याम दरबार में श्रीमद्भागवत कथा जारी, राजेश्वर शास्त्री ने सुनाई परीक्षित जन्म कथा

बुलंदशहर

बुलंदशहर श्याम दरबार में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया गया। कथा वाचक पंडित राजेश्वर शास्त्री ने श्रद्धालुओं को राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग का सुंदर वर्णन कराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्याम दरबार में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया गया। कथा वाचक पंडित राजेश्वर शास्त्री ने श्रद्धालुओं को राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग का सुंदर वर्णन कराया। शास्त्री की कथा शैली से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा पंडाल भक्तिभाव से गूंज उठा।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने कथावाचक राजेश्वर शास्त्री जी का फूल माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। शास्त्री जी ने पटका धारण कर सभी को आशीर्वाद दिया और सुख शांति की कामना की।

कार्यक्रम में नागेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. मुकेश कुमार एवं ठाकुर जगपाल सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कथा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के बाद भक्तों ने देर तक भजन कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया। पूरे दिन श्याम दरबार में भक्तिमय वातावरण रहा और सभी भक्त आनंदित होकर अपने घर लौटे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.