जौनपुर
जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदायलगंज में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घर में रखे पेट्रोल को स्कूटी में डालते समय अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदायलगंज में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घर में रखे पेट्रोल को स्कूटी में डालते समय अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदलापुर के सरोखनपुर निवासी फरीन 28 वर्ष मुंगरा बादशाहपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। वह अपनी सहेली सीता 25 वर्ष से मिलने उसके घर रामदायलगंज आई हुई थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब फरीन वापस ड्यूटी पर जाने के लिए निकली, तो उसकी स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया।
बचाने के चक्कर में सहेली भी झुलसी
स्कूटी बंद होने पर दोनों युवतियां घर में पहले से रखे पेट्रोल को गाड़ी में डालने लगीं। इसी दौरान अचानक भयंकर आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से फरीन गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं, उसे बचाने की कोशिश में उसकी सहेली सीता भी आग की लपटों की जद में आ गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों युवतियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















