जौनपुर
जौनपुर गुड़बड़ी फीडर क्षेत्र के सलेमपुर गांव में अपनी ही जमीन पर लटक रहे बिजली के तारों से परेशान एक किसान ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर गुड़बड़ी फीडर क्षेत्र के सलेमपुर गांव में अपनी ही जमीन पर लटक रहे बिजली के तारों से परेशान एक किसान ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाई है।
सलेमपुर निवासी किसान महेंद्र शर्मा ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी भूमिधरी भूमि के ऊपर से गुजर रही एलटी LT लाइन का तार बेहद नीचे झूल रहा है। इसके कारण खेत की जुताई, बुआई और अन्य कृषि कार्यों में काफी बाधा आ रही है। किसान का आरोप है कि खेत में ट्रैक्टर ले जाने में भी डर लगता है और आगामी बरसात के मौसम में तार और नीचे आने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
महेंद्र शर्मा के मुताबिक, उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के चक्कर काटे और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से तंग आकर आखिरकार पीड़ित किसान को तहसील दरबार का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















