जौनपुर
जौनपुर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए पोस्टमार्टम व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब जिले में मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए पोस्टमार्टम व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब जिले में मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 24 घंटे पोस्टमार्टम की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है।
इस नई व्यवस्था के तहत डॉक्टरों की तीन शिफ्टों में तैनाती की गई है। अब मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज के लिए भी पोस्टमार्टम करना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले केवल दो शिफ्टों में डॉक्टर उपलब्ध होने के कारण परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। हालांकि, रात में पोस्टमार्टम के लिए विशेष परिस्थितियों में जिलाधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी।
जिलाधिकारी ने पुलिस द्वारा पंचनामा में होने वाली देरी पर भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने थानाध्यक्षों को समय पर पंचनामा पूर्ण करने और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों शिफ्टों की निगरानी करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि पीड़ित परिवारों की परेशानी को कम किया जा सके।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















