सुनपेड़ा नहर पटरी पर बाइक और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत, अधेड़ की मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत सुनपेड़ा नहर की पटरी पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत सुनपेड़ा नहर की पटरी पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक मोटरसाइकिल और इको कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टप्पल-खैर क्षेत्र का रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति अपनी बाइक से नोएडा की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान पहांसू निवासी एक परिवार (पति-पत्नी और उनका बेटा) इको कार में सवार होकर नोएडा की ओर जा रहा था। सुनपेड़ा के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, जबकि तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.