बुलंदशहर: चोला में ‘मिशन शक्ति’ का कड़ा एक्शन! समझाने के बाद भी नहीं थमा दो महिलाओं का झगड़ा; पुलिस ने काटा चालान, एसडीएम कोर्ट में किया पेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना चोला क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पिछले कई दिनों से दो महिलाओं के बीच चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा और आपसी विवाद आखिरकार थाने तक पहुंच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

बुलंदशहर जनपद के थाना चोला क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पिछले कई दिनों से दो महिलाओं के बीच चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा और आपसी विवाद आखिरकार थाने तक पहुंच गया। मोहल्ले में शांति व्यवस्था भंग होने और समझाने के बावजूद दोनों पक्षों द्वारा समझौता न करने पर पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सख्त रुख अख्तियार किया है। चोला थाना पुलिस ने दोनों ही महिलाओं का शांति भंग की धाराओं में चालान कर उन्हें उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट सिकंदराबाद के समक्ष पेश किया है।

चोला थाना क्षेत्र के एक गांव में दो महिलाओं के बीच लगातार हो रहे झगड़े के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके न मानने पर चालान कर उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई ‘मिशन शक्ति’ के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, गांव की दो महिलाएं पिछले कई दिनों से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही थीं। वे अक्सर आपस में कहासुनी करती थीं और मोहल्ले में तेज आवाज में गाली-गलौज करती थीं। इन झगड़ों से परेशान होकर एक महिला ने चोला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए, उपनिरीक्षक अनुराधा दोनों महिलाओं को समझाने के लिए उनके गांव पहुंचीं। हालांकि, दोनों महिलाओं ने मौके पर किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर दिया।

स्थिति की गंभीरता और आगे झगड़ा होने की आशंका को देखते हुए, उपनिरीक्षक अनुराधा दोनों महिलाओं को चोला थाने ले आईं। थाने में भी उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों के बीच तनाव लगातार बना रहा और वे एक-दूसरे के प्रति गर्माहट दिखाती रहीं।

चोला थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में भी शोर-शराबा करने और आपस में विवाद जारी रखने के कारण दोनों महिलाओं का चालान किया गया। ‘महिला शक्ति मिशन’ के तहत उन्हें उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट सिकंदराबाद के समक्ष पेश किया गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.