अनूपशहर कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर छोटी काशी अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर छोटी काशी अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने थाना अनूपशहर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने घाटों पर प्रवेश व निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि भीड़ का अनावश्यक दबाव न बने और स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा सभी कर्मियों की ड्यूटी स्पष्ट रूप से तय करने पर जोर दिया गया। जल पुलिस, गोताखोरों और बचाव दल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, गहरे व खतरनाक स्थानों पर आवाजाही रोकने तथा महिला स्नान घाटों व चेंजिंग स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और विशेष निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रभावी डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू करने, घाटों तक जाने वाले मार्गों पर जाम न लगने देने तथा घाटों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त बढ़ाने को कहा गया। सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्गों व दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन और एएसपी प्रेमसुख दरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.