बुलंदशहर

बुलंदशहर तीन वर्षीय मासूम मान्या की हत्या के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव मदद व सहयोग का आश्वासन दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर तीन वर्षीय मासूम मान्या की हत्या के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव मदद व सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि तंत्र-मंत्र के शक में आरोपी महिला सोनाली द्वारा मासूम मान्या की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला के कमरे से बच्ची का शव बरामद किया था।
परिजनों से बातचीत के दौरान डॉ. अंतुल तेवतिया ने घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवार को न्याय व हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















