बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद पुलिस को “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद पुलिस को “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की प्रभावी पैरवी से गैंगस्टर के एक आरोपी कुलदीप को विशेष न्यायालय ने 5 वर्ष के कारावास और ₹5,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त कुलदीप पुत्र जयवीर, निवासी ग्राम जौलीगढ़, थाना अगौता ने वर्ष 2009 में संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय व्याप्त किया और आर्थिक लाभ के लिए अवैध तरीके से धन अर्जित करने की आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में 03 जून 2009 को थाना अगौता में मु0अ0सं0-179/2009, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 08 दिसम्बर 2009 को माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत इस मामले को चिन्हित कर मॉनीटरिंग सैल, बुलन्दशहर ने न्यायालय में सशक्त और प्रभावी पैरवी की। जिसके परिणामस्वरूप 04 जून 2026 को न्यायाधीश श्री तबरेज अहमद, एडीजे-03, स्पेशल जज, गैंगस्टर कोर्ट, बुलन्दशहर ने कुलदीप को दोषी पाते हुए 5 वर्ष के कारावास और ₹5,000 अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
पुलिस ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक योगेश कुमार, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पैरोकार है0का0 नीसू राणा, कोर्ट महोरिर है0का0 अरुण कुमार और म0है0का0 रीना का योगदान सराहनीय रहा। पुलिस ने इसे बुलन्दशहर पुलिस की एक बड़ी सफलता करार दिया है।
#UP पुलिस मे रिकॉर्ड तोड़ तबादले, 206 #डिप्टी #एसपी तबादले किए गए pic.twitter.com/SuGOUVENRR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026





















