शिकारपुर: नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए लगा ‘महा-स्वास्थ्य शिविर’; मुफ्त जांच और दवाओं के साथ बांटे गए ESIC कार्ड

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में “स्वस्थ्य शरीर ही जीवन आधार” के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद शिकारपुर के सभागार कक्ष में आज आउटसोर्सिंग कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में “स्वस्थ्य शरीर ही जीवन आधार” के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद शिकारपुर के सभागार कक्ष में आज आउटसोर्सिंग कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) और लक्ष्मी हॉस्पिटल, बुलंदशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। चिकित्सकों ने उपस्थित कर्मियों और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न जांचें की गईं और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ESIC कार्ड भी वितरित किए गए ताकि वे कर्मचारी राज्य बीमा योजना की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकें। ESIC अधिकारियों और चिकित्सकों ने कार्ड के लाभ, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधा, औषधि उपलब्धता, अस्पताल में उपचार, मातृत्व लाभ, बीमारी लाभ और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी और कर्मचारियों के प्रश्नों का समाधान किया।

शिविर में ESIC डिस्पेंसरी से डॉ. मनोज, डॉ. प्रमिला, डॉ. अमित, डॉ. हरी और फार्मासिस्ट डॉ. कपिल तथा लक्ष्मी हॉस्पिटल, बुलंदशहर से MBBS डॉ. कपिल अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

चिकित्सकों ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच से बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव होता है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शिकारपुर की अध्यक्ष राजबाला देवी और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने ESIC, लक्ष्मी हॉस्पिटल, चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य और कल्याण नगर पालिका की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.