अनूपशहर: मीर शाह की मजार पर मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी; पुलिस ने संभाला मोर्चा, सीसीटीवी खंगालने के साथ की अफवाहों से बचने की अपील

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहाँ स्थित ऐतिहासिक मीर शाह की मजार परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मांस का एक टुकड़ा पड़ा हुआ मिला। गुरुवार को मजार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जियारत के लिए पहुंचते हैं, इसलिए इस घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमले ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।

केनरा बैंक के पास मजार परिसर में मिला मांस, उमड़ी भीड़

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में केनरा बैंक के समीप बाबा मीर शाह की प्रसिद्ध मजार स्थित है। दोपहर के समय मजार पर पहुंचे अकीदतमंदों की नजर मजार परिसर के भीतर पड़े मांस के टुकड़े पर पड़ी। धार्मिक स्थल के भीतर आपत्तिजनक सामग्री देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिससे माहौल में तनाव बढ़ने लगा।

पुलिस ने तुरंत हटवाया टुकड़ा, सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक विकास प्रताप सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले मजार परिसर से मांस के टुकड़े को सम्मानपूर्वक वहां से हटवाया। इसके बाद पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर मौजूद उत्तेजित भीड़ को समझा-बुझाकर तितर-बितर किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की।

पुलिस ने मजार और उसके आस-पास के रास्तों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी  कैमरों के फुटेज को अपने कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना की सही टाइमिंग और सच्चाई का पता लगाया जा सके।

शरारती तत्वों या कुत्तों की हरकत? पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने संभावना जताई है कि यह मांस का टुकड़ा काफी सड़ा-गला था, जिसे आवारा कुत्तों द्वारा खाने के चक्कर में मजार परिसर के भीतर लाकर छोड़ दिया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस किसी भी साजिश की आशंका से इनकार नहीं कर रही है और हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है।

क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना प्रथम दृष्टया जांच में मजार परिसर में मिला मांस का टुकड़ा काफी सड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, जिससे प्रबल आशंका है कि यह किसी आवारा कुत्ते द्वारा लाया गया हो सकता है। फिर भी, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है। यदि सीसीटीवी फुटेज या जांच में यह बात सामने आती है कि किसी शरारती तत्व द्वारा शहर का शांत माहौल और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से यह कुकृत्य किया गया है, तो उसके खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ऐसी कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

अफवाहों से बचने की पुरजोर अपील

अनूपशहर कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया और आम जनता से अपील की है कि वे इस संवेदनशील मामले को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह न फैलाएं और न ही किसी अफवाह पर विश्वास करें। पुलिस की साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.