महाराजगंज

महाराजगंज जानकारी के मुताबिक, युवती ने पहले अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेला और फिर आग लगा ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जानकारी के मुताबिक, युवती ने पहले अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेला और फिर आग लगा ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
युवती की पहचान ठूठीबारी क्षेत्र की रहने वाली सुनीता के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, वह करीब 55 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुनीता पिछले करीब छह महीने से जिला अस्पताल के आसपास रहती और घूमती दिखाई देती थी। वह लोगों से मांगकर अपना पेट भरती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और खुद को आग लगाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
प्राइवेट वार्ड में चल रहा इलाज
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू कराया। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि युवती का इलाज प्राइवेट वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जाना बाकी है।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















