सादुल्लानगर
बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और जघन्य वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और जघन्य वारदात सामने आई है। यहाँ एक मासूम नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (दुष्कर्म) बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज किया और महज 24 घंटे के भीतर वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
जन्मदिन की पार्टी से बनाया था अगवा करने का प्लान
प्राप्त विवरण के अनुसार, रानीपुर गांव निवासी रक्षाराम यादव ने सादुल्लानगर थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र मंगलवार की शाम को गांव में ही आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था।
पार्टी में मौजूद विपक्षी मोहम्मद फरहान, अफसर रजा और उनके एक अन्य साथी अब्दुल जाहिद ने मासूम को देखकर उसके साथ गलत काम करने की खौफनाक साजिश रची। योजना के तहत आरोपियों ने मासूम को कोल्ड ड्रिंक पिलाने और पैसे देने का लालच दिया और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर आगे बैठाकर गांव के बाहर स्थित गयघटवा के घने जंगल में ले गए।
चीखने पर मुंह दबाकर पीटा, दी जान से मारने की धमकी
पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि जंगल के सन्नाटे का फायदा उठाकर तीनों ने बारी-बारी से मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जब पीड़ित बच्चा दर्द के मारे बुरी तरह चिल्लाने और रोने लगा, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में घर पर किसी को कुछ भी बताया, तो वे उसे जान से मार डालेंगे।
बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
डरे-सहमे पीड़ित बच्चे ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बुधवार को पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने बुधवार को ही सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए रामपुर अरना से सादुल्लानगर आने वाली सड़क पर ग्राम देवरिया इनायत के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मोहम्मद फरहान (उम्र 19 वर्ष) पुत्र तकदीर अली, निवासी ग्राम रानीपुर, सादुल्लानगर।
अफसर रजा (उम्र 23 वर्ष) पुत्र अहमद रजा, निवासी ग्राम रानीपुर, सादुल्लानगर।
बलरामपुर पुलिस का आधिकारिक बयान
सादुल्लानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 26/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) (जान-माल की धमकी/मारपीट) और 5M/5G/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तीसरे फरार आरोपी अब्दुल जाहिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उसे भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
#UP पुलिस मे रिकॉर्ड तोड़ तबादले, 206 #डिप्टी #एसपी तबादले किए गए pic.twitter.com/SuGOUVENRR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026













