बुलंदशहर: केदारशाह में भव्य कलश यात्रा के साथ ‘हनुमत कथा’ का शंखनाद; कथाव्यास बोले,आज भी साक्षात मौजूद हैं संकटमोचन”

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के केदारशाह स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर (हनुमत् शरणम्) में श्री राम कथा की पावन श्रृंखला के अंतर्गत ‘हनुमत कथा’ का भव्य एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के केदारशाह स्थित सुप्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर (हनुमत् शरणम्) में श्री राम कथा की पावन श्रृंखला के अंतर्गत ‘हनुमत कथा’ का भव्य एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन क्षेत्र में एक विशाल एवं मनोहारी कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद प्रख्यात कथाव्यास श्री राजेंद्र गौड़ जी महाराज द्वारा व्यासपीठ से कथा का श्रीगणेश किया गया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र अध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जाह्नवी घाट से उठी भव्य कलश यात्रा

हनुमत कथा के प्रथम दिन आयोजित हुई कलश यात्रा में सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। पूजा पुरोहित पंडित सौरभ गौड़ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमानों से विधि-विधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा जाह्नवी घाट पहुंची, जहां से पवित्र जल भरकर माताएं व बहनें मुख्य बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटीं।

कलश यात्रा में लाल और पीले वस्त्रों में सजी लगभग 150 से अधिक महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रीराम-जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा।

कथा के प्रथम दिन गूंजा संकटमोचन का जन्मोत्सव

व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को अमृतपान कराते हुए कथावाचक श्री राजेंद्र गौड़ जी ने समस्त देवी-देवताओं का आह्वान कर कथा को आगे बढ़ाया। प्रथम दिन उन्होंने संकटमोचन श्री हनुमान जी के प्राकट्य और उनके जन्म से जुड़ी विभिन्न अलौकिक व प्रेरणादायी कथाओं का विस्तार से वर्णन किया।

कथाव्यास ने हनुमान जी की अमरता पर प्रकाश डालते हुए कहा

“हनुमान जी सृष्टि के उन सात चिरंजीवियों में से एक हैं, जिन्हें अमरत्व का वरदान प्राप्त है। कलयुग में हनुमान जी साक्षात और जाग्रत देवता हैं। वे आज भी निश्चित रूप से इस पावन धरा पर किसी न किसी रूप में बैठकर इस रामकथा का श्रवण कर रहे होंगे।”

ये रहे मुख्य यजमान और गणमान्य श्रद्धालु

धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन मुख्य यजमान के रूप में टीटू बंसल, सुनील जिंदल और मिथिलेश गर्ग ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की।

कथा के भव्य शुभारंभ के अवसर पर संदीप शर्मा, ऋतुराज गौड़, श्याम रस्तोगी, राजेंद्र रस्तोगी, पिंटू गोयल, ध्रुव शर्मा, नवीन शर्मा, नवीन गोयल, मंजू गोयल, राजवती शर्मा, सुधा शर्मा, कविता शर्मा, रितु चौहान, शालिनी शर्मा, प्रणय और सचिन गौड़ सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुष और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.