सिद्धार्थनगर: बढ़ती महंगाई, पेपर लीक और बिजली संकट पर भड़की ‘सपा’; विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में डुमरियागंज तहसील में जोरदार प्रदर्शन

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों, प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक और भीषण गर्मी में गहराए बिजली संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

सिद्धार्थनगर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों, प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक और भीषण गर्मी में गहराए बिजली संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार (3 जून 2026) को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विशाल विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

सपा कार्यालय से तहसील तक निकली विशाल आक्रोश रैली

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर गोलबंद हुए, जहां से उन्होंने तहसील परिसर तक एक विशाल विरोध रैली निकाली। हाथों में समाजवादी पार्टी के झंडे, सरकार विरोधी तख्तियां और नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर उतरा। रैली के चलते कुछ समय के लिए स्थानीय बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आम जनता का उत्पीड़न करने, महंगाई पर लगाम न लगा पाने और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर तीखा निशाना साधा। प्रदर्शन के बाद विधायक सैय्यदा खातून ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

“महंगाई और पेपर लीक से जनता और युवा बेहाल” विधायक सैय्यदा खातून

तहसील परिसर में मौजूद भारी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा

आज बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है। घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। इसके ऊपर से नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और इस भीषण तपती गर्मी में बिजली संकट बरकरार है। सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

सपा के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी

इस महा-प्रदर्शन में डुमरियागंज और सिद्धार्थनगर जनपद के तमाम वरिष्ठ सनातनी और अल्पसंख्यक नेता एक मंच पर एकजुट नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लालजी यादव, अफसर रिज़वी, पप्पू सिद्दीकी, कमरुज्जमा, राजेंद्र चौधरी, घिसीयावन यादव, बहरैची प्रेमी और विजय यादव उपस्थित रहे।

इनके अलावा दिलीप पाठक, धीरज साहनी, बच्चा राम गौतम, जफर मलिक, नजीब मलिक, हरिशंकर मौर्य, बालकृष्ण वोझा, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, अमन गौतम, आकाश शर्मा, नारायण यादव, सौरभ पांडेय, कौशल्या यादव, पिंटू पांडेय, नौशाद अहमद मलिक, इरशाद मलिक, फूजेल मलिक, राजेश साहू, आफताब आलम, जिगर भाई, आसिफ भाई, अयूब अहमद, अफजल अली, राजू यादव, तौकीर मलिक, सांगावती देवी, जितेंद्र यादव, इरफान मिर्जा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फैजान उर्फ शब्लू, फुरकान मलिक, राजू मौलाना, मतीबुल्लाह, पूर्व प्रधान सफ़ीउल्लाह, मुस्ताक मंसूरी, परवेज मलिक, आरिफ मलिक, नूरमलिक, कलीमुल्लाह प्रधान, पूर्व प्रधान बड़कू, शाहनवाज मलिक और वहाब सहित हजारों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.