बलरामपुर: ₹22 लाख की एफडी (FD) पर बिना बताए ले लिया ₹19.80 लाख का लोन; जालसाज बैंक मैनेजर गोरखपुर से गिरफ्तार

श्रीदत्तगंज

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन बैंक की चमरूपुर महदेईयां शाखा में खाताधारक की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले शातिर ‘बैंक मैनेजर’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन बैंक की चमरूपुर महदेईयां शाखा में खाताधारक की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले शातिर ‘बैंक मैनेजर’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी और पूर्व बैंक प्रबंधक को गोरखपुर जनपद से दबोच लिया। आरोपी ने अपने सहायक प्रबंधक के साथ मिलकर एक किसान की ₹22 लाख की एफडी पर उसकी जानकारी के बिना ही ₹19.80 लाख का फर्जी लोन पास कराकर गबन कर लिया था।

जमीन बेचकर जमा किए थे ₹22 लाख, मैनेजरों ने रच डाली साजिश

इस बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार नया नगर बिशुनपुर (उतरौला) निवासी पीड़ित जनार्दन सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह हुए हैं। पीड़ित ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर मिली ₹22,00,000 की रकम इंडियन बैंक की चमरूपुर महदेईयां शाखा के अपने खाता संख्या 50323009798 में जमा की थी।

बैंक के तत्कालीन मैनेजर दिनेश कुमार पासवान और असिस्टेंट मैनेजर निखिल कुमार पासवान ने बैंक का टारगेट पूरा करने का हवाला देकर जनार्दन सिंह पर दबाव बनाया और उस रकम की एफडी करवा दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आपस में सांठगांठ कर खाताधारक के जाली हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एफडी की कुल रकम के 90 प्रतिशत हिस्से यानी ₹19,80,000 का लोन खुद ही मंजूर कराकर राशि का गबन कर लिया।

असिस्टेंट मैनेजर पहले ही जा चुका है जेल, अब मुख्य आरोपी दबोचा गया

जब पीड़ित को इस बात की भनक लगी, तो उसने दिसंबर 2025 में थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच में मामला पूरी तरह सत्य पाए जाने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता  की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी  उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अविरल शुक्ला की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस इस मामले में सह-आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर निखिल कुमार को 30 मई 2026 को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी पूर्व मैनेजर दिनेश कुमार पासवान लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने चिलुआताल (गोरखपुर) से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण दिनेश कुमार पासवान (उम्र 34 वर्ष) पुत्र रामसागर पासवान निवासी ग्राम मुरतनवा परमेश्वरपुर, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर।

दर्ज मुकदमा: मु0अ0सं0 68/2026, धारा 316(5) [आपराधिक न्यास भंग] और 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS)।

पूछताछ में कबूला जुर्म: टारगेट पूरा करने के लिए की जालसाजी

गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में आरोपी पूर्व मैनेजर दिनेश कुमार पासवान ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि बैंक का सालाना टारगेट पूरा करने और अधिकारियों की वाहवाही लूटने के उद्देश्य से उसने और सहायक प्रबंधक ने मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।

शातिर बैंक मैनेजर को दबोचने में श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला, व0उ0नि0 अशोक कुमार, व0उ0नि0 रामधारी दिनकर और आरक्षी रवि दूबे की मुख्य भूमिका रही।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.