महराजगंज: फरेन्दा के विश्रामपुर चौराहे पर किराने की दुकान में अवैध पेट्रोल-डीजल का जखीरा बरामद, दुकान सील

फरेन्दा

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध ईंधन के काले कारोबार पर पुलिस और प्रशासन ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध ईंधन के काले कारोबार पर पुलिस और प्रशासन ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। विश्रामपुर चौराहे के पास स्थित एक किराने की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित किया गया डीजल और पेट्रोल बरामद किया गया है। ज्वलनशील पदार्थों के इस अवैध खेल को संज्ञान में लेते हुए टीम ने ईंधन को सीज कर दुकान को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

काफी समय से मिल रही थी अवैध भंडारण की शिकायत

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विगत कई दिनों से लगातार गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि विश्रामपुर चौराहे के पास एक किराने की दुकान की आड़ में पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण किया जा रहा है और उसे बाजार से ऊंचे दामों पर फुटकर में बेचा जा रहा है। सूचना की प्रामाणिकता की जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और फरेन्दा थाना पुलिस बल की एक संयुक्त टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से मौके पर छापा मारा गया।

भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज

दुकान के अंदर की गई सघन तलाशी के दौरान पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम को अलग-अलग डिब्बों, ड्रमों और केनों में भरकर रखा गया भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल बरामद हुआ। पूछताछ में दुकानदार ईंधन की खरीद-बिक्री या भंडारण से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

बिना वैध लाइसेंस के रिहायशी इलाके में इस तरह ज्वलनशील पदार्थ रखना ‘विस्फोटक अधिनियम’ और ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ का सीधा उल्लंघन है। इसके तहत पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी केन, डिब्बे और ईंधन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

अभियुक्त का विवरण तान्या जैसवाल (पत्नी- मिन्टु जैसवाल) विश्रामपुर चौराहा, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज।

सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस, आरोपी महिला हिरासत में

पुलिस ने आरोपी महिला दुकानदार तान्या जैसवाल को हिरासत में ले लिया है और फरेन्दा थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध धंधे के पीछे की पूरी ‘सप्लाई चेन’ को खंगाला जाएगा कि आखिर इन छोटे दुकानदारों को इतनी भारी मात्रा में ईंधन की आपूर्ति कहाँ से और किन पेट्रोल पंपों के माध्यम से की जा रही है।

घने रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में इस तरह अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण करना किसी बड़े हादसे या विस्फोट को दावत देने जैसा है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। आम जनता से भी अपील है कि यदि उनके आस-पास बिना लाइसेंस कोई ईंधन बेचता है, तो इसकी सूचना तुरंत 112 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.