सिद्धार्थनगर: सीएचसी अधीक्षक ने अपनी बेटी को लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कैंसर से बचाव के लिए अभिभावकों से आगे आने की अपील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में शनिवार को ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (HPV) टीकाकरण और जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में शनिवार को ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (HPV) टीकाकरण और जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान वैक्सीन को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों ने अनूठी मिसाल पेश की।

भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुद आगे आए डॉक्टर दंपत्ति

टीकाकरण सत्र के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुबोध चन्द्रा और उनकी पत्नी डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने अपनी बेटी शिविना श्रीवास्तवा को एचपीवी की वैक्सीन लगवाकर अभियान की शुरुआत की।

डॉ. सुबोध चन्द्रा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। वहीं डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया

“यह वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों में पहले से ही काफी मोटी रकम लेकर लगाई जा रही है। अब सरकार इसे सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करा रही है। सभी अभिभावकों को आगे आकर अपनी बच्चियों को यह टीका जरूर लगवाना चाहिए, क्योंकि यह भविष्य में होने वाले बच्चेदानी (गर्भाशय ग्रीवा) के कैंसर के खतरे को पूरी तरह खत्म करता है।”

आशा कार्यकर्ताओं को मिला रोजाना का लक्ष्य

अधीक्षक ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो क्षेत्र की किशोरियों को सीएचसी लाकर टीका लगवाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष तक की बच्चियों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

पहले दिन 10 किशोरियों का हुआ सुरक्षित टीकाकरण

अस्पताल स्टाफ की प्रेरणा से प्रभावित होकर स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बेटियों आराध्या व अनुष्का को वैक्सीन लगवाई। शनिवार को कुल 10 किशोरियों (आराध्या सिंह, अनुष्का सिंह, आशा, उषा, नन्दिनी, नेहा, रागिनी, सुमन आदि) का सुरक्षित टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने के बाद इन किशोरियों ने भी अपनी सहेलियों को इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार, आईओ शैलमणि चौधरी, एसएलए प्रभारी एआरओ अनिल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मौर्या और एएनएम नीलम यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य संदेश: बच्चेदानी के कैंसर से सुरक्षा के लिए 14-15 वर्ष की सभी किशोरियों को एचपीवी का टीका लगवाना बेहद जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में यह पूरी तरह मुफ्त और सुरक्षित है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.