बुलंदशहर: खुर्जा देहात पुलिस को बड़ी सफलता, 11 मुकदमों में वांछित 15 हजारी इनामी गैंगस्टर अनीस गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में शातिर अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत खुर्जा देहात थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शातिर अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत खुर्जा देहात थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को अग्रवाल कट के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।

गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था वांछित, एसएसपी ने घोषित किया था इनाम

खुर्जा देहात थाना पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और थाना खुर्जा देहात पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 112/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इसकी लगातार फरार रहने और आपराधिक इतिहास को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा इस पर पूर्व में 10 हजार रुपये का पुरस्कार (इनाम) घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अनीस (पुत्र- असलम) निवासी ग्राम शाहपुर, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़।

अलीगढ़ और बुलंदशहर में दर्ज हैं चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 11 मुकदमे

पकड़े गए शातिर अपराधी अनीस का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी (BNS 303), चोरी का माल छिपाने (BNS 317) और आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं

मु0- 378/24 धारा 303(2) बीएनएस (थाना गभाना, अलीगढ़)

मु0- 692/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (थाना इगलास, अलीगढ़)

मु0- 08/25 धारा 305/317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधिनियम (थाना इगलास, अलीगढ़)

मु0- 644/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (थाना खैर, अलीगढ़)

मु0- 275/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (थाना खैर, अलीगढ़)

मु0- 359/25 धारा 112/303(2)/317(2) बीएनएस (थाना गुलावठी, बुलंदशहर)

मु0- 322/25 धारा 112/303(2)/317(2) बीएनएस (थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर)

मु0- 326/25 धारा 112/303(2)/317(2)/317(5) बीएनएस (थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर)

मु0- 112/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर)

मु0- 571/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर)

मु0- 599/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर)

खुर्जा देहात थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि इनामी बदमाश क्षेत्र के अग्रवाल कट के पास किसी फिराक में खड़ा है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी व विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अभियुक्त अनीस को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल में भेज दिया गया है।

Voice Of News24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.