महराजगंज: निचलौल के बहुआर में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज/निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहुआर में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहुआर में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिनकी मदद से घायलों को तत्काल एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल जिला अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में तैनात चिकित्सकों ने दोनों घायलों का आपातकालीन उपचार शुरू किया। हालांकि, एक घायल युवक की नाजुक स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बरोहीया निवासी 65 वर्षीय केश्वर शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल से भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे बहुआर बाजार गए थे। बाजार से काम निपटाकर जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बहुआर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से सीधी भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक को घुघली थाना क्षेत्र का निवासी 21 वर्षीय गुलशन कुमार चला रहा था। इस आमने-सामने की टक्कर में गुलशन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

तहरीर मिलने पर होगी विधिक कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मामले की तफ्तीश में जुट गया है। निचलौल पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई है।

थाना प्रभारी निचलौल अंकित सिंह जानकारी दी की बहुआर में दो बाइकों के आपस में टकराने की सूचना पुलिस को मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों या परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर आगे की वैधानिक व विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.