सिद्धार्थनगर: राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान’ विषय पर गोष्ठी आयोजित; उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार सम्मानित

सिद्धार्थनगर/लोटन

सिद्धार्थनगर जनपद में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को लोटन ब्लॉक सभागार में राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान विषय पर एक भव्य विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को लोटन ब्लॉक सभागार में राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान विषय पर एक भव्य विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र की मजबूती तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की निष्पक्ष भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पत्रकार समाज का आईना और लोकतंत्र के सजग प्रहरी

समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने पत्रकारिता के महत्व और इसकी सामाजिक जिम्मेदारियों को रेखांकित किया

सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा हिंदी पत्रकारिता दिवस पत्रकारों के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। लोकतंत्र की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. जय सिंह यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय): पत्रकारिता का इतिहास समाज को दिशा देने और जनजागरण का रहा है। पत्रकार निडर होकर भ्रष्टाचार, अन्याय एवं सामाजिक विसंगतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हैं।

आशीष सिंह (ब्लॉक प्रमुख, लोटन): पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त करने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय है।”

सर्वेश मोहन (खंड विकास अधिकारी): पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जनता और प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है।

डिजिटल युग की चुनौतियां और सामाजिक सरोकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया है। डिजिटल युग में चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन सत्य और निष्पक्षता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। वहीं शिक्षक विकास चंद्र मिश्र और वरिष्ठ समाजसेवी तेज प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं, तमाम कठिनाइयों के बावजूद जनहित के लिए कार्य करना प्रशंसनीय है।

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में मिला सम्मान

इस अवसर पर पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव सम्मान” से नवाजा गया। सम्मानित पत्रकारों को

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने की, जबकि मंच का सफल संचालन पत्रकार जय प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के संयोजक मान्यता प्राप्त पत्रकार सन्दीप कुमार मद्धेशिया रहे।

इस दौरान उसका ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम भरोस चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम नेवास यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी, पंकज वर्मा, अरविन्द पाण्डेय, कमलेश चौरसिया, रिंकू पांडेय, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, ईश्वर देव, रविंद्र जाटव, चंद्रबली यादव, रामनाथ मौर्या, प्रियंका गोस्वामी सहित पत्रकार शिवेंद्र सिंह, अली अहमद, दुर्गेश मिश्र, लवकुश सिंह, अजीत सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, हीरालाल मद्धेशिया, अमन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.